बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर: चमोली जिले के गौचर में एक तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पर चलते राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति समेत राहगीर घायल हो गए हैं.
घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है जब स्कूटी सवार सागर बिष्ट 18 पुत्र दिनेश बिष्ट निवासी हेलीपैड गौचर वाहन संख्या Uk11 B4080 ने सड़क पर चलते शाहबान पुत्र अय्यूब निवासी सहारनपुर को टक्कर मार दी. जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाई ने बताया कि सागर की भौंह पर चोट, नाक से खून निकल रहा है, जबकि शहबान के सिर और पीठ कर चोट लगी है जिन्हें उपचार के लिए गौचर अस्पताल ले जाया गया है. वहीं गौचर अस्पताल में तैनात डॉक्टर मुकेश ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल से रेफर कर दिया गया है.





More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी