बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में पंचायती राज विभाग में चयनित आठ सहायक लेखाकारों एवं 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिए। कहा, वीडीओ लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव हैं।
सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, पंचायती राज व्यवस्था जितनी सशक्त होगी हमारा लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा, तभी सुराज की परिकल्पना भी साकार हो सकेगी।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी