बुलंद आवाज़ न्यूज
मसूरी
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मसूरी विधानसभा में नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा विस्तारक प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया मनीष सैनी ने युवाओं के मध्य सरकार के 10 वर्षों में किए कामों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ‘मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत को सार्थक किया है’।
कार्यक्रम संयोजक लीगल सेल के प्रदेश सह संयोजक आर्यन देव उनियाल ने Fragile 5 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा कर युवाओं को सम्बोधित किया। भाजयुमो कार्यकर्ता सत्यम तोमर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
नमो युवा चौपाल का कार्यक्रम सम्पूर्ण देश के विभिन्न विभिन्न ग्राम सभा, वार्ड, नगर पंचायत में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव से पूर्व युवा मोर्चा द्वारा युवाओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए आयोजित किया गया है ।
कार्यक्रम में आदित्य पुंडीर, धर्मवीर सिंह, आशीष जोशी सहित अनेक युवा व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए
चिकित्सकों को SDACP का लाभ मिलने पर जताया मुख्यमंत्री का जताया आभार
बारिश और भूस्खलन से भवनों को बना है खतरा, प्रशासन मौन