बुलंद आवाज़ न्यूज
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास नैथाणा क्षेत्र में दोपहर में जंगल में चारा पत्ती लेने गई तीन महिलाओं पर गुलदार द्वारा हमला करने पर स्थानीय लोगों द्वारा बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा गया। जहां बेस चिकित्सालय के डॉक्टरों ने घायल महिलाओं को त्वरित उपचार दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक तीन महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है।
बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि गुलदार के हमले से घायल तीनों महिलाओं के अस्पताल में पहुंचने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से ट्रीटमेंट डॉक्टरों द्वारा दिया गया। कहा कि तीन महिलाओं में से एक महिला के हाथ पर चोट लगी थी तो तत्काल प्रभाव से आर्थो विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमा ने पहुंचकर इलाज किया। इसके साथ ही सर्जरी विभाग व इमरजेंसी के डॉक्टरों द्वारा घायल महिलाओं का उपचार किया। डॉ. सिंह ने बताया कि भर्ती मेघना उम्र 26 साल, सुमित्रा उम्र 30 साल तथा संपत्ति देवी उम्र 60 साल तीनों महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है। जिसमें सुमित्रा के हाथ पर चोट लगी है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण