चमोली: वाहन दुर्घटनाग्रस्त 2 की मौत

बुलंद आवाज़ न्यूज 

जोशीमठ : जोशीमठ के सलूड़ डूंगरा से आगे पगनो गांव के पास एक टाटा सूमो गाड़ी खाई मे गिर गयी है जिसमें 6 लोग बैठे थे जिसमें से अब दो की मौत हो गई है.

कोतवाली जोशीमठ से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त वाहन टाटा सूमो न. Uk 07 TA 6483 है, जो जोशीमठ से पगनो जा रही थी जिसमें 6 लोग सवार थे, और घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल जोशीमठ में चल रहा है.  उन्होंने बताया कि अज्ञात नंबर से सूचना मिलने पर वह टीम के साथ तत्काल रवाना हुए और एस. डी. आर. एफ. टीम को मौके पर पहुँचने के लिए सूचित किया.

मौके पर स्थानीय लोगों व एस. डी. आर. एफ.की सहायता से दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों 1-मेहरबान पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम पगनो उम्र 45वर्ष (चालक )

2-प्रदीप पंवार पुत्र खेम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष,

3- सरोजनी देवी पत्नी ज्ञान सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष,

4- भोपाल लाल पुत्र मालकु लाल निवासी उपरोक्त उम्र -65वर्ष (मृतक)

5-दिव्यांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र -05 वर्ष,

6- रुद्रांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र 08 वर्ष, को तत्काल निजी टैक्सी वाहन से उपचार हेतु सरकारी अस्पताल जोशीमठ भेजा गया.

मौके पर मृतका (7) काई देवी पत्नी आशाड सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष के शव को एस. डी. आर. एफ. की मदद से लगभग 100 मी.खाई से निकालकर तत्काल अस्पताल जोशीमठ भेजा गया है.

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share