बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली : जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीप घिघराण मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसकी सूचना थाना पुलिस को मिली पुलिस के अनुसार कल देर सांय लगभग 07.30 बजे थाना गोपेश्वर को प्राप्त हुई कि घिघराण रोड नया बस अड्डा से आगे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां वाहन संख्या-UK-07-DU-7674 (NIOS) घिघराण रोड से नीचे बाई पास रोड़ पर गिर रखा था। वाहन में दो लोग सवार थे, जिनमें से अमित भण्डारी पुत्र ईश्वर सिंह भण्डारी निवासी बटलेश्वर रोली ग्वाड थाना जनपद चमोली उम्र 21 वर्ष को प्राथमिक उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है तथा दूसरे व्यक्ति कि उपचार के दौरानसलमान पुत्र मोहम्मद नजीर निवासी कोठियाल सैण जनपद चमोली उम्र (23) की मृत्यु हो गयी।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण