Earthquake in Nepal: नींद में रहने की वजह से लोगों को संभालने तक का नहीं मिला मौका, अब तक 70 लोगों की मौत, घायलों का दर्जनों में पहुंचा आंकड़ा

बुलंद आवाज़ न्यूज 

ऑनलाइन डेस्क, काठमांडू

शुक्रवार रात आए भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है। इस शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 70 लोगों की अभी तक मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इतनी मौतों की वजह ये है कि जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों में सो रहे थे और उनके संभलने का मौका का भी नहीं मिला।

इतना ही नहीं भूकंप इतना शक्तिशाली था, उसके झटके भारत की राजधानी दिल्ली में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। जाजरकोट, काठमांडू से लगभग 500 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप का झटका महसूस होते ही काठमांडू में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share