बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: चमोली जिले के देवाल विकास खंड के घेस गांव निवासी दीपक कुमार का शव गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक जैनबिष्ट को दी। राजस्व पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उप प्रधान धंन सिंह ने बताया है कि दीपक कुमार 25 अक्टूबर से घर से अचानक लापता हो गया था। लगातार ग्रामीणों और परिजनों ने ढूंढ खोज शुरू की। 29 अक्टूबर शाम को शव को जंगल के एक पेड़ में लटका देखा गया। जिसकी पहचान दीपक कुमार 28 वर्ष पुत्र रूप राम घेस के रूप हुई है।
राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मामले की गहन जांच की जा रही है।
More Stories
उच्च शिक्षा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित
मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों की सुरक्षा पर राज्य सरकार सख्त
केदारनाथ में टूटा 2024 का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार