बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली/ कर्णप्रयाग
2 अक्टूबर। डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में गांधी-शास्त्री जयंती का समारोहपूर्वक आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ द्वारा झंडारोहण के पश्चात गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। समस्त स्टाफ ने भी देश की इन विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण और नमन किया। सामूहिक रूप से रामधुन का गायन किया गया। डा.वी.आर.अन्थवाल ने गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत पर व्याख्यान दिया।
प्राचार्य प्रो.तलवाड़ ने गांधी जी को व्यावहारिक अर्थशास्त्री बताया और शास्त्री जी की सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन डा.आर.सी.भट्ट ने किया। संगम वाटिका में एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा सिद्धांत का संदेश दिया। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक ,शिक्षणेत्तर कर्मचारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण