बुलंद आवाज़ न्यूज
ऋषिकेश
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर बस और बोलेरो की टक्कर हो गई है जिसमें नौ यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से 2 की मौत हो गई है.
जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की सुबह ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर आगे शिवपुरी के पास हुआ है। नेशनल हाईवे-7 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस की केदारनाथ से लौट रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिंकी दास (22) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2C दुर्गापुर प्लेन, थाना सिप्ला जिला सिप्ला कोलकाता और सोमनाथ पाल, निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। जबकि इस हादसे में सात लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मुनि की रेती कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण