बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
सेवायोजन विभाग चमोली द्वारा मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय परिसर गोपेश्वर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 211 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 86 युवाओं को विभिन्न नियोजकों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया और 19 युवाओं को रोजगार मेले के दौरान ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में 6 नियोजक संस्थाओं में सीआईपीईटी, होटल सेफ्रोन लीफ, ग्लोबल विजन पावर सॉल्यूशन, स्पेस इंटरनेशनल तथा प्रीमो ग्रुप लिमिटेड शामिल थे।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी