बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/ चमोली
राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2023 की तैयारियों को लेकर पहली बैठक जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में शनिवार, 23 सितंबर,2023 को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के सभागार में होगी।
उप जिलाधिकारी/मेलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डे ने बताया कि बैठक में मेले के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में प्रतिभाग करने हेतु अनुरोध किया है।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी