बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर देहरादून अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज व हॉस्पिटल के समस्त प्रोफेसर को स्मृति भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदेश महामन्त्री विपुल मैन्दोली ने शिक्षक व बढ़ते भारत के विषय पर छात्र- छात्राओं व शिक्षकों के मध्य अपने विचार रखें। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज पंत ने बताया कि एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सयोंजक मनीष सैनी ने किया।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ अश्वनि कंबोज, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, प्रधानाचार्य सत्य मानव दयाल, डॉ बाई एस मलिक, डॉ दुष्यन्त, डॉ चेतन, डॉ वेद, डॉ नेहा, डॉ विदुषी शर्मा, धर्मवीर, जाह्नवी नेगी एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी, शिक्षक व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।






More Stories
राज्य में बनेगी 23 नई खेल अकादमियाँ, हर साल 920 इंटरनेशनल एथलीट तैयार होंगे: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बना निवेश और नवाचार का नया केंद्र: सीएम धामी
उत्तराखंड: बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत; 17 घायल