बुलंद आवाज़ न्यूज
पोखरी
चमोली जिले के पोखरी के (देवर) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. उपरोक्त सूचना के बाद थाना पोखरी पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी के अनुसार बाल विकास विभाग में (संविदा) बाबू के पद पर तैनात व्यक्ति ने अपने देवर पोखरी स्थित किराए के मकान में फांसी लगा ली है. मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक का नाम विजय सती पुत्र श्री बद्री प्रसाद सती निवासी कुंड गोपेश्वर उम्र 29 वर्ष प्रकाश में आया लोगों द्वारा यह भी बताया कि उपरोक्त विजय सती चार महीने पूर्व से ही यहां संविदा पर कार्य कर रहा था और यही देवर पोखरी में किराए के मकान पर रह रहा था मौके से बाद फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कर आसपास के लोगों की मदद से मृतक को सरकारी अस्पताल पोखरी भिजवाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृतक घोषित कर मोर्चरी में रखा गया है मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है जिनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.




More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण