बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए जोशीमठ में संडे बाजार शुरू हो गया है। रविवार को जोशीमठ में ग्राम मेरग की SHG सदस्य बैशाखी देवी ने सन्डे बाजार का शुभारंभ किया। संडे बाजार में लोकल उत्पादों की धूम रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। ताजी तरकारी में टमाटर, बीन्स, शिमला मिर्च, गोभी, आलू , जूस, अचार, ऊनी उत्पाद की जमकर बिक्री से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने बताया कि सन्डे मार्केट में टमाटर बिशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोगो ने स्थानीय उत्पादों की जहां जमकर खरीदारी की, वहीं शुद्ध जैविक व ताजे उत्पादों के लिए संडे बाजार शुरू करने पर स्थानीय प्रशासन की खूब सराहना भी की।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण