बुलंद आवाज़ न्यूज
टिहरी
मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास फोटो खींचते समय एक युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को खाई से निकालने के लिए जुट गए। तीन घंटे रेस्क्यू चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया।
रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के रहने वाले शुभम रावत अपने दोस्त राजेंद्र राणा के साथ मसूरी के जार्ज एवरेस्ट घूमने का प्लान बनाकर निकला था। लेकिन मसूरी पहुंचकर दोनों प्लान बदलकर धनोल्टी घूमने निकल गए। कपलानी के पास उन्होंने बाइक रोकी और फोटो खींचने लगे। इसी दौरान युवक अनियंत्रित होकर बाइक सहित खाई में गिर गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी