बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड की मानसखंड झांकी के कर्णप्रयाग पहुंचने पर लोगों में उत्साह देखा गया। यह झांकी गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, मायापुर, चमोली, मैठाणा, नंदप्रयाग, लंगासू सहित अन्य स्थानों में प्रदर्शित होकर रविवार को कर्णप्रयाग पहुंची। जिसे देखने के लिए काफी लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों में झांकी के साथ सेल्फी खिंचवाने का उत्साह दिखाई दिया। यह झांकी सभी जनपद एवं विकासखंडो में प्रदर्शित की जा रही है। शनिवार को सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र ने गोपेश्वर से झांकी को हरी झंडी दिखाकर ब्लाकों के लिए रवाना किया था।
बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में उत्तराखंड की झांकी मानसखंड प्रथम स्थान पर रही थी। पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री ने देहरादून से मानसखंड कि की झांकी को हरी झंडी दिखाकर को रवाना किया था। जोकि सभी जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है।
झांकी में जागेश्वर महादेव मंदिर समूह, ऐपण कला, वन, कार्बेट नेशनल पार्क, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वन पशु कस्तूरी मृग, छोलिया नृत्य को बेहतर तरीके से चित्रित एवं प्रदर्शित किया गया है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण