बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
गणतंत्र दिवस परेड-2023 में शामिल उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी जनपद चमोली मुख्यालय पहुंच चुकी है। शनिवार को जिलाधिकारी एंव मुख्य विकास अधिकारी क्लेक्टेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर झांकी को सभी विकास खंडों में प्रदर्शन के लिए रवाना करेंगे। जनपद मुख्यालय में पहुंची उत्तराखंड की मानस झांकी को देखने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है।
राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की झांकी को प्रदेश स्तर पर अधिक-से-अधिक स्थानों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में पूरे देशभर में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
मानसखंड की झांकी को 5 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से मा. मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया था। यह झांकी 5 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है। झांकी में जागेश्वर महादेव मंदिर समूह, ऐपण कला, वन, कार्बेट नेशनल पार्क, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वन पशु कस्तूरी मृग, छोलिया नृत्य आदि से तैयार सुंदर झांकी दर्शायी गई है। जिसको देखने के लोगों में उत्साह बना हुआ है।
More Stories
उच्च शिक्षा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित
मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों की सुरक्षा पर राज्य सरकार सख्त
केदारनाथ में टूटा 2024 का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार