बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत द्वारा भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
जिसमें मनीष सैनी को प्रदेश संयोजक, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई। वहीं पंकज कृपवान व ऋषभ पाल को प्रदेश सह संयोजक, सोशल मीडिया बनाया गया। इसके साथ ही सतीश चन्द्र को प्रदेश संयोजक आईटी सेल और शांत अरोड़ा एवं चेतन गोस्वामी को प्रदेश सह संयोजक आईटी सेल का पद सौंपा गया।
वहीं प्रगति रावत प्रदेश संयोजक, पॉलिसी एंड रिसर्च व प्रमोद मिश्रा को प्रदेश सह संयोजक, पॉलिसी एंड रिसर्च बनाया गया। इसके अलावा हिमांशु मिश्रा और शैलेश जोशी को कुमाऊं सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत ने सभी नवनियुक्त
पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा है की सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी