
बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड यात्रा मार्ग पर 09 हेल्थ एटीएम की स्थापना कर दी है, जबकि बद्रीनाथ धाम हेल्थ एटीएम लगाने का कार्य जारी है।
चारधाम यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में जनपद में पहुंचे स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश ने जनपद के पीएचसी गौचर व कर्णप्रयाग में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा ने बताया कि बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर 10 हेल्थ एटीएम की स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से प्रा.स्वा. केंद्र नारायणबगड़, बद्रीनाथ ,गौचर, घांघरिया, पीपलकोटी, गोविंदघाट पांडुकेश्वर, एवं ट्रामा सेंटर कर्णप्रयाग, गैरसैण जोशीमठ में हेल्थ एटीएम की स्थापना कर दी गयी है। उन्होने बताया कि शेष 01 हेल्थ एटीएम की स्थापना बद्रीनाथ धाम मैं शीध्र ही स्थापना कर दी जायेगी। हेल्थ ए0टी0एम0 पर ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बाडी मास इंडेक्स, बाडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट आदि की जांच की जाएगी। उन्होने बताया कि हेल्थ एटीएम पर कार्य करने वाले तकनीकि स्टॉफ को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण