बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून: रक्षक ही बने भक्षक यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी और एक ऐसी ही घटना देहरादून में हुई है जहां दो पुलिसकर्मियों ने एक महिला को उसके पति व बेटी को मारने की धमकी देकर महिला के साथ में दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति व बेटी को मार देगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुंवर पाल के दोस्त कुलवीर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला मूल रूप से रायपुर की रहने वाली है। महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इनमें एक सिपाही सेवानिवृत्त हो चुका है, जबकि दूसरा दून में रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। रायपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम के अनुसार रायपुर क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुंवर पाल सिंह नेगी लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति व बेटी को मार देगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुंवर पाल के दोस्त कुलवीर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। कुलवीर इस समय रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपित पूर्व में उसे कई बार जबरन सुमननगर स्थित होटल में ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला की तहरीर पर कुंवर पाल सिंह व कुलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी