बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
दून अस्पताल के पास झाड़ियों में रविवार को फिर एक भ्रूण मिला है। बीते माह भी इसी क्षेत्र में भ्रूण मिला था। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। ताजा मामले में भी आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अस्पतालों में जांच की जा रही है। ताकि, भ्रूण यहां फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
बीते माह दून अस्पताल के पास झाड़ियो में एक विकसित भ्रूण मिला था। यह भ्रूण एक लड़की का था। इस पर दून अस्पताल की क्लिप लगी हुई थी। माना जा रहा था कि महिला की डिलीवरी दून अस्पताल में हुई होगी। लेकिन, पुलिस को अब तक इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इसी बीच रविवार को इस जगह से कुछ दूरी पर एक और भ्रूण मिलने से पुलिस सकते में आ गई। पुलिस टीम ने दून अस्पताल के और अन्य अस्पतालों में इसके संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि यह अविकसित भ्रूण है। इससे यह पता नहीं लगाया जा सकता कि यह लड़की का है या फिर लड़के का। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।
More Stories
उच्च शिक्षा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित
मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों की सुरक्षा पर राज्य सरकार सख्त
केदारनाथ में टूटा 2024 का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार