बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग मे डॉ शिवानंद नौटियाल को 19 वी पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर उनको पुष्प अर्पित कर एंव उनके चित्र पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता भुवन नौटियाल, सुभाष चमोली ने दीप प्रज्वलित कर याद किए गये।
महाविद्यालय मे डॉ शिवानंद नौटियाल के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्टी मे डॉ आर सी भट्ट ने उनकी जीवनी एंव कृतित्व और उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तकों,शोध रचनाओं पर प्रकाश डाला।
डॉ चन्द्रमोहन जंस्वाण ने डॉ शिवानंद नौटियाल के कृतित्व सामाजिक जीवन राजनैतिक जीवन के बारे मे विस्तार से बताया।
भुवन नौटियाल द्वारा डॉ शिवानंद नौटियाल के पर्वतीय विकास मन्त्री एंव उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए किये गये कार्यो के बारे मे विस्तार से बताया।
सुभाष चमोली द्वारा डॉ शिवानंद नौटियाल के व्यक्तित्व के बारे मे जानकारी दी।
विचार गोष्टी में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारी उपस्थित थे।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण