बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन कर दिया है। बृहस्पतिवार को गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर खोले गए हैं जबकि तीन रूटों पर दोबारा टेंडर होंगे।
चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदार्नाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसमें नौ एविएशन कंपनियों का टेंडर के माध्यम से चयन किया जाता है। अब तक यूकाडा ने छह रूटों पर आवंटन कर दिया है। शेष तीन रूटों के लिए दोबारा से टेंडर किए जाएंगे।
यूकाडा के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच हेली सेवा संचालन के लिए टेंडर खुल गए हैं। जिसमें तकनीकी और वित्तीय आंकलन करने के बाद कंपनियों को काम दिया जाएगा।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी