बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राजधानी व आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दून में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, मुक्तेश्वर में 21.9 डिग्री व 6.9 डिग्री जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।
More Stories
सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए
चिकित्सकों को SDACP का लाभ मिलने पर जताया मुख्यमंत्री का जताया आभार
बारिश और भूस्खलन से भवनों को बना है खतरा, प्रशासन मौन