बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
भराडीसैंण (गैरसैंण) में 13 मार्च,2023 से विधानसभा बजट सत्र में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से संबधित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थित अनिवार्य की गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्वशासकीय विभागों के कार्यालयाध्क्ष, विभागध्यक्ष एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को विधानसभा सत्र की अवधि के दौरान मुख्यालय में बने रहने के आदेश जारी किए है। विषम परिस्थितियों को छोडकर किसी भी अधिकारी का अवकाश बिना पुर्वानुमति के स्वीकृत ना किया जाए।
इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी कार्यालय अवधि के उपरान्त भी मुख्यालय, दूरभाष पर अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। ताकि आवश्कता पड़ने पर किसी भी समय संपर्क किया जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए है। सभी संबधितों को कडाई से आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए है।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी