बुलंद आवाज़ न्यूज
जोशीमठ
जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन हेतु ग्राम पंचायत ढाक में चिन्हित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन को लेकर ग्राम पंचायत ढाक में चिन्हित भूमि का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि ढाक में उपलब्ध भूमि का कंटूर मैप शीघ्र उपलब्ध करें। जोशीमठ में आपदा प्रभावित लोगों से सुझाव लेकर सीबीआरआई से विस्थापन के लिए विस्तृत प्लान तैयार कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।





More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी