बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 12 जनवरी से एक फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए वर्षवार मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। बोर्ड के सचिव अरविंद सिंह पांगती ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी की।
कुल 1564 पदों में से 80 प्रतिशत यानी 1152 पद महिला अधिकारी के होंगे, जबकि 20 प्रतिशत यानी 412 पद पुरुष अधिकारी के होंगे। महिलाओं के 1152 पदों में 70 प्रतिशत यानी 623 पद डिप्लोमा धारियों के लिए और 30 प्रतिशत यानी 529 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे।
इसी प्रकार, पुरुषों के 412 में से 70 प्रतिशत यानी 281 पद डिप्लोमा धारकों व 30 प्रतिशत यानी 131 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे। कुल 1564 में से जनरल के 898, ओबीसी के 187, एससी के 275, एसटी के 49 और ईडब्ल्यूएस के 155 पद हैं। आवेदकों की आयु एक जुलाई 2022 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होगा।
वर्षवार मेरिट से होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन वर्षवार मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उनके डिप्लोमा या डिग्री के अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनेगी। सूची के नामों की संख्या रिक्त पदों की संख्या से 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। यह सूची केवल चयन वर्ष 2022-23 के लिए ही मान्य होगी। इसके लिए बोर्ड कोई परीक्षा नहीं कराएगा।
More Stories
उत्तराखंड के 6 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस
सर्पदंश के मरीज की डॉक्टरों ने बचाई जान
बिग ब्रेकिंग उत्तरकाशी: यमुनोत्री मार्ग पर फटा बादल, कई लोग लापता