बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा आगामी 08 जनवरी,2023 को होगी। जनपद में परीक्षा के लिए 18 केन्द्र बनाए गए है। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रधानाचार्य/परीक्षा केन्द्र पर्यवेक्षक/केन्द्र प्रभारी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए उन्हें सभी शक्तियों प्रदान की है। जिनका वह अपने परीक्षा केन्द्रों की सीमा के अन्तर्गत क्षेत्रों में उपयोग कर सकेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट को अपने परगना अन्तर्गत परीक्षा को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परिधि में दंड संहिता की धारा-144 यथासमय लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू करने के भी आदेश जारी किए है।




More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण