बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने के एतियात दिए गए हैं. और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी मास्क पहने और सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया जा रहा है.
गुरुवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी की। सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें। जिससे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लग सके और उसके प्रसार को रोका जा सके।
लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी