बंड विकास मेला का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज़

बुलंद आवाज़ न्यूज

चमोली

बंड विकास मेला  का रंगा रंग कार्यक्रमो के साथ भव्य उद्घाटन हो गया है सात दिवसीय बंड मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि थराली विधायक भोपाल राम टम्टा व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी व विशिष्ठ अथिति नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, दशोली विकास खंड प्रमुख विनीता देवी, सेंजी वार्ड सदस्य दीपा देवी के कर कमलो से हुआ..

मुख्य अतिथियों का आज उद्घाटन के मौक़े पर बंड विकास मेला अध्यक्ष  शम्भू प्रसाद सती व बंड विकास संगठन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया.

मुख्य अतिथियों द्वारा मेले में लगे विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी, व विभिन्न स्वयं सहायता समूहो द्वारा लगाए गये स्टोलों का निरीक्षण किया गया..

मुख्यअथितियों के साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी व पूर्ब जिला उपाध्यक्ष तारेन्द्र थपलियाल, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा,दुग्ध संघ के जिला अध्यक्ष धन सिंह नेगी, बरिष्ठ भाजपा नेता सतेश्वर प्रसाद सती,जिला पंचायत सदस्य व दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम वर्तवाल, लुहाँ दिगोली वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेत्री हरिबोधनी खत्री, पंडित कुशला नन्द सती जी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरजा पँवार, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पुरोहित,भरत राणा,मंडल महामंत्री भाजपा दीपक पंत, शिवम सती, अरुण राणा, विनोद बंडवाल, रोबिन पंवार, मयंक हटवाल, सौरभ चौहान, कुलदीप कुमार राकेश खनेड़ा, आदि मौजूद रहे।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share