बुलंद आवाज न्यूज
चम्पावत
65 वर्षीय ताऊ की घिनौनी हरकत से एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए है और रिश्तों की मर्यादा और पवित्रता पर भी इन घटनाओं से प्रश्न वाचक चिह्न लग जाता है।
बाराकोट तहसील क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के ताऊ पर दिव्यांग और मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म कर धमकाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि 65 वर्षीय रिश्ते के ताऊ ने चार दिसंबर को उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के कारण बेटी ने घर वालों को इस बारे में नहीं बताया।
गुमसुम रहने पर किशोरी ने घर वालों को इसकी जानकारी दी तो किशोरी की मां ने शनिवार शाम राजस्व पुलिस चौकी में तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2), 506 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है।
किशोरी का मेडिकल कराया गया है। जांच के लिए इस मामले को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। – विजय गोस्वामी, तहसीलदार, बाराकोट।
More Stories
मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों की सुरक्षा पर राज्य सरकार सख्त
केदारनाथ में टूटा 2024 का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार
73वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला तैयारी की प्रथम बैठक सम्पन्न