बुलंद आवाज़ न्यूज़
हरिद्वार
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक सरफिरे प्रेमी ने विवाहिता प्रेमिका पर शरीर से जानलेवा हमला कर दिया एक के बाद एक कई बार कर महिला को अधमरा कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया और महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है शनिवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद मृदुल ने मारपीट शुरू कर दी। शरीर से रेनू पर एक के बाद एक कई वार कर लहूलुहान कर दिया सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि कुछ दिन से महिला उसका फोन नहीं उठा रही थी इस बात को लेकर वह नाराज था और उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महिला के गले पर भी 11 घाव हैं और आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया हैं
बयान एसडीएम
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एसडीएम सदर को अंतिम बयान दर्ज सूचित कर दिया है फिलहाल महिला की हालत को देखते हुए हाईएस्ट रेफर सेंट्रल करने की तैयारी भी की जा रही है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण