बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
जनता की शिकायतों/समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण के लिए आगामी 06 दिसंबर,2022 (मंगलवार) को ब्लाक सभागार नारायणबगड में प्रातः 11ः00 से अपराह्न 2ः00 बजे तक जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है, ताकि जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।





More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी