बुलंद आवाज़ न्यूज़
पोखरी
पोखरी मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण के तत्वावधान में गुरुवार से तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी और उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता के द्वारा किया गया
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा खेल में हार जीत मुख्य नहीं है। खेल में प्रतिभाग करना मुख्य है चमोली जनपद खेलों में राष्ट्र स्तर पर इस बार खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है ये इन खेलों से सम्भव है।
उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने कहा खेलों के इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिलता है।खेलों से ही शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ऐसे खेलों का आयोजन समय समय पर होने चाहिए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, पूरण सिंह, जयपाल बिष्ट,रमेश चौधरी, व्यायाम के शिक्षक अनुप सिंह रावत,विजय सिंह नेगी पूरण सिंह नेगी, बबीता भंडारी, बसंती फर्स्वाण सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण