बुलंद आवाज़ न्यूज़
गौचर
मेले में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर गौचर की प्रियांशी, संस्कार स्कूल गौचर, राप्रावि पनाई, मोन्टेश्वरी गौचर से कु. प्रियांशी, ईशांत व अंशुल कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सैक्रेट हार्ट स्कूल घोलतीर,मान्टेसरी की स्निग्धा सेमवाल व इशिका सेमवाल क्रमशः प्रथम व द्वितीय तथा सैक्रेट हार्ट स्कूल नगरासू की प्रतिष्ठा तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में राआबाइका गौचर की अदिति प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से तनुज बिष्ट द्वितीय व शिवम बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। जबकि वॉलीबॉल की हुई प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर को विजेता व पीजी कॉलेज गोपेश्वर को उप विजेता का खिताब हासिल हुआ।
विजेता टीम को 21 हजार व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी मिश्र, मेलाधिकारी / उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, तहसीलदार सुरेन्द्र देव आदि के द्वारा दिया गया।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण