बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली रविवार को घास लेने के लिए गई देवर-खडोरा गांव की एक महिला की चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।
महिला की मौत से गांव में मातम का माहौल है। चमोली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे घिघराण गांव के ऊपर जंगल में दीपा देवी पत्नी जगदीश सिंह, उम्र 52 साल, निवासी देवर खडोरा घास ने जंगल गई थी,
अचानक पैर फिसलने से वह चट्टान से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को खाई से निकाला गया। महिला की मौत की खबर से देवर खडोरा गांव में शोक की लहर है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण