बुलंद आवाज़ न्यूज़
कर्णप्रयाग/सोनिया मिश्रा
करीब 12 बजे एक महिला ने पोखरी पुल कर्णप्रयाग से अलकनंदा में छलांग मार दी है । प्राप्त जानकारियों के अनुसार हंसा देवी पत्नी स्व रणजीत सिंह व देवेश्वरी देवी पत्नी स्व विक्रम सिंह निवासी कोलसो बगोली, कर्णप्रयाग चमोली पूजा-अर्चना के लिये लंगासू जा रहे थे।
इस दौरान जब वे कर्णप्रयाग पहुंचे तो यहां पोखरी पुल के समीप से 40 वर्षीय हंसा देवी ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को देकर एसडीआरएफ की मदद से अलकनंदा नदी के तटों पर महिला की खोजबीन शुरु कर दी है। हंसा देवी के साथ आई देवेश्वरी देवी ने बताया कि महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिससे वो काफी परेशान थी। महिलाएं देवरानी-जेठानी बताई जा रही हैं।
More Stories
सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए
चिकित्सकों को SDACP का लाभ मिलने पर जताया मुख्यमंत्री का जताया आभार
बारिश और भूस्खलन से भवनों को बना है खतरा, प्रशासन मौन