बुलंद आवाज़ न्यूज़
राजेन्द्र बिष्ट ने UPSC के बाद देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ग्रेड बी अधिकारी परीक्षा पास की है। राजेन्द्र बिष्ट ने भी भारतीय रिजर्व बैंक ‘ग्रेड बी’ अधिकारी की मुख्य परीक्षा दी थी। जो 28 मई 2022 को आयोजित की गई। जिसमें चयनित होने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजित हुई जो 25 जून 2022 को आयोजित की गई। इसमें भी चयनित होने के बाद 21 सितंबर 2022 को साक्षात्कार परीक्षा आयोजित की गई। जिसका अंतिम परिणाम 21 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया है। जिसमें राजेंद्र बिष्ट का चयन हुआ है। चोरपानी वसंत विहार निवासी राजेन्द्र बिष्ट ने सरस्वती शिशु मंदिर छोई से इंटरमीडिएट तथा देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता प्रेम सिंह बिष्ट सिंचाई विभाग रामनगर में कार्यरत हैं। माता गृहणी है।
राजेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े है। दूसरे भाई रामनगर महाविद्यालय से स्नातक तथा तीसरे भाई दिल्ली विश्वविद्यालय से बी. कॉम. की पढ़ाई कर रहें हैं। राजेन्द्र के चयन पर परिजनों ने खुशी जताई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी बनने पर इनके पैतृक गांव -सेलाकोट, तहसील- भनोली जिला – अल्मोड़ा में भी जश्न का माहौल है।
इससे पहले भी इन्होंने बैंकिंग सैक्टर की 8 परीक्षाओं को पास किया है। वर्तमान में ये न्यू पेंशन सिस्टम NPS में “ग्रेड ए ” आफीसर के पद पर नई दिल्ली में तैनात हैं।
More Stories
उत्तराखंड के 6 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस
सर्पदंश के मरीज की डॉक्टरों ने बचाई जान
बिग ब्रेकिंग उत्तरकाशी: यमुनोत्री मार्ग पर फटा बादल, कई लोग लापता