बुलंद आवाज़
उत्तरकाशी
बच्चों को छोड़कर लौट रही एक स्कूल बस सैंणी (डुंडा) के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में चालक सहित तीन लोग सवार थे। तीनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी डुंडा में भर्ती कराया गया है
शनिवार शाम करीब चार बजे डुंडा क्षेत्र में संचालित हो रहे एक संस्था की स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। बस में चालक सहित मात्र तीन ही लोग सवार थे। बस सैंणी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे पलट गई। बस में सवार नवीन जगूड़ी, गणेश उनियाल व भीमा सिंह को सामान्य चोटें आई हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी डुंडा में भर्ती कराया गया है।




More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण