बुलंद आवाज़ न्यूज़
सिडकुल क्षेत्र में सुनसान स्थान पर लटके मिले युगल के कंकाल के मामले में सिडकुल पुलिस के पास राधिका नाम ही एकमात्र क्लू है। पुलिस का मानना है कि संभवत युवती का नाम राधिका है लेकिन अभी तक राधिका नाम की किसी युवती के गुमशुदा होने की रिपोर्ट सिडकुल पुलिस को नहीं मिली है। सिडकुल पुलिस अब प्रदेश के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में भी युगल की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
तीन दिन पूर्व डैंसो चौक के पास गहरी खाई में पेड़ पर युगल के कंकाल लटकते हुए मिले थे। पुलिस का कहना था कि कंकाल करीब छह माह पुराने प्रतीत हो रहे है। घटनास्थल से ऐसा कोई क्लू नहीं मिला था कि जिससे युगल की पहचान हो सके। कपड़ों के आधार पर ही सामने आया था कि कंगाल युवक युवती के हैं।
पुलिस ने कंकाल को मोरचरी भेजते हुए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखवा लिए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है लेकिन कंकाल की पहचान न होने तक मौत का कारण सामने नहीं आ सकेगा।
सिडकुल थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि घटनास्थल से मिले एक लेडीज बैग में राधिका नाम लिखा है। संभवतया युवती का नाम राधिका ही है लेकिन अभी तक राधिका नाम की किसी युवती के लापता होने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों की पुलिस को कंकाल मिलने के संबंध में जानकारी दी जा रही है, जिससे पहचान हो सके।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण