४७ दिन बाद भी पता नहीं चला इज्जर निवासी युवक का

बुलंद आवाज़ न्यूज़ 

पोखरी: तहसील-पोखरी के ग्राम इज्जर निवासी लापता मनोज पंवार का सैतालीश दिन तक भी नही चला पता। कर्णप्रयाग की पुलिस के हाथ नही लगा आज तक कोई सुराग।मनोज की इंतजार मे स्वजनो की ऑखे पत्थरा गयी है।ग्राम-इज्जर के विक्रम सिंह पंवार ने थाना- कर्णप्रयाग मे अपने पुत्र मनोज पंवार की 20अगस्त 2022 को गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है।

उन्होने अपनी तहरीर मे लिखा है कि वह 20 अगस्त 2022 को अपने घर से चमोली-क्षेत्रापाल के लिए गया था, और 11बजे कर्णप्रयाग पहुंचने पर मनोज ने फोन से वहां पहुंचने की जानकारी दी थी, उसके बाद से उसका कोई पता नही है। कर्णप्रयाग थाने के एसएचओ राकेश गुसांई से जानकारी मिलने पर बताया गया कि पुलिस मनोज की लोकेशन के अनुसार मनोज के मामा योगेन्द्र को साथ लेकर देहरादून, मेरठ,दिल्ली,गाजियाबाद, गुडगांव व मानेश्वर तक गयी,लेकिन कोई सुराग नही लगा, उन्होंने कहा कि मनोज पहले मानेश्वर किसी फैक्ट्री मे काम करता था,और वही गुडगांव की एक युवती भी वही काम करती थी,और यहां से बीते 20 को मनोज लापता है, और गुडगांव की युवती बीते 28 अगस्त से लापता है। पुलिस इन दोनो को प्रेम-प्रसंग का संदेह व्यक्त कर रहे है।

वही लापता मनोज पंवार के पिता विक्रम सिंह पंवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह मनगढंत कहानी गढ रहे है।उन्होने कहा कि मनोज का जीवित मृतक का पता तो लगना ही चाहिए। कहा कि कहीं अंकिता भंडारी,केदार सिंह भंडारी की तरह मनोज पंवार का मामला भी न बन जाए। पंवार ने शासन-प्रशासन से लापता मनोज पंवार का जीवित-मृतक का पता लगाने की मांग की गयी है।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share