गोपेश्वरः चमोली- मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान के समीप तीर्थयात्रियों की एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर झाड़ियों में जा गिरी। जिसमें एक तीर्थयात्री घायल हो गया, जबकि एक की हालत सही बताई जा रही है।
पुलिस कर्मियों ने 108 सेवा वाहन से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसके बाद घायल का इलाज चल रहा है। बुधवार को दोपहर में केदारनाथ से दर्शन कर बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर जा रहे मुंबई के तीर्थयात्री अनिल साहू और राजेंद्र साहू की स्कूटी जड़ी-बूटी संस्थान के समीप सड़क पर ही रपट कर झाड़ियों में जा गिरी।
जिनमें से अनिल साहू को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मंडल पुलिस चौकी को दी, जिस पर पुलिस कर्मियों ने घायल को 108 सेवा वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी