बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून: मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी देहरादून ने 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 9 जुलाई को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश विद्यार्थियों एवं आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किया गया है।






More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश
‘डॉक्टर्स डे’ पर स्वास्थ्य मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं, 37 डॉक्टर सम्मानित
15.15 करोड़ से बना खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग, ग्रामीणों को मिली बेहतर सड़क सुविधा