बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को आदेश जारी किए गए।
अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
आदेश में यह भी कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री की अंत्येष्टि 20 मई 2026 को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
सरकार ने सभी विभागों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।






More Stories
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
18 मई को खुलेंगे कपाट चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, रवाना हुई देव डोली
307 युवाओं को मिला नियुक्ति का तोहफा, धामी बोले— यह सिर्फ नौकरी नहीं, जनसेवा का संकल्प