बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून। दून बुक फेस्टिवल में गुरुवार का दिन विविध और रोचक आयोजनों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बाल मंडप में आयोजित गतिविधियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जहाँ करीब 800 छात्रों ने भाग लेकर ऐपन आर्ट, स्टोरीटेलिंग और पिक्शनरी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सीखने और रचनात्मकता का आनंद लिया।
साहित्यिक सत्रों में चंद्रचूर घोष और अनुज धर ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनसे जुड़े रहस्यों पर गहन चर्चा की। वहीं संजीव चोपड़ा ने साहित्य के माध्यम से भारत के इतिहास को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हुए पढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रियंका मेहर की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां
दिन का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें उत्तराखंड की लोक गायिका प्रियंका मेहर की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “बेडू पाको”, “धना-धना” और अन्य लोकप्रिय गीतों पर प्रस्तुति देकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।
प्रियंका मेहर ने मंच पर अपनी ऊर्जा और नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जिससे पूरा परिसर लोक संगीत की मधुर धुनों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम ने दर्शकों को एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया।






More Stories
दून पुस्तक महोत्सव 2026: साहित्य, सिनेमा और लोक-संस्कृति का अनोखा संगम
देहरादून में सचिवालय सुपर लीग 2026 का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबलों में सचिवालय ए और माइटी 11 की जीत
दून मेडिकल कॉलेज को मिलीं एमसीएच यूरोलॉजी की दो सुपरस्पेशियलिटी सीटें