बुलंद आवाज न्यूज
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 188 करोड़ से अधिक की धनराशि को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
इस धनराशि से हरिद्वार स्थित उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय की चाहरदीवारी, देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन निर्माण, उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत पिथौरागढ़ परिसर में विधि संकाय भवन निर्माण, रायपुर में कालंगा नहर निर्माण जैसे काम किए जाएंगें। साथ ही मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित राज्य अतिथि गृह, उत्तराखण्ड निवास के मरम्मत कार्यों के लिए 2.73 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।






More Stories
दून मेडिकल कॉलेज को मिलीं एमसीएच यूरोलॉजी की दो सुपरस्पेशियलिटी सीटें
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46ः काम पूरा
यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने नई परियोजनाओं के निर्माण को गति प्रदान करने वाले प्रस्तावों को मंजूरी