बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून: डालनवाला थाना क्षेत्र के ओल्ड सर्वे रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू इनोवा कार ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे के दौरान कार ने कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी और आखिरकार एक घर में जा घुसी।
इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर पिता-पुत्र सवार थे। हादसे में पिता रोहित फिलिप (42 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अनूप (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इनोवा कार चालक नशे में धुत्त था। उसने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
पुलिस ने मौके से आरोपी चालक गुनीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए कोरोनेशन जिला अस्पताल भेजा गया है। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़