दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

बुलंद आवाज न्यूज़ 

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी (DDR) मशीन स्थापित कर दी गई है, जिससे मरीजों को अब पहले से अधिक सटीक और तेज़ जांच सुविधा मिल सकेगी। यह पारंपरिक एक्स-रे मशीनों की तुलना में अधिक उन्नत है और शरीर के अंगों की गतिशील (डायनामिक) इमेजिंग करने में सक्षम है। इसके माध्यम से फेफड़ों, हृदय और मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम से जुड़ी बीमारियों की पहचान अधिक सटीकता और स्पष्टता के साथ की जा सकेगी।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि इस मशीन के स्थापित होने से न केवल मरीजों को बेहतर और त्वरित निदान की सुविधा मिलेगी, बल्कि मेडिकल छात्रों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी आधुनिक तकनीक सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share