बुलंद आवाज न्यूज़
रुद्रप्रयाग: नगर पंचायत गुप्तकाशी के नाला वार्ड के तहत ह्यून गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नाला वार्ड निवासी विनीता देवी (40), पत्नी कुशालानंद तिवारी मवेशियों के लिए चारापत्ती काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी। इस दौरान पेड़ के नजदीक से गुजर रही 33 केवी सोनप्रयाग विद्युत लाइन के तारों के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार महिला दरांती से पेड़ की टहनियां काट रही थीं, एक टहनी टूटकर पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फंस गई। टहनी को हटाने के प्रयास में जैसे ही महिला ने हाथ बढ़ाया, तेज करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ से शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़